गोवा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ रुपए का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पणजी, 18 जुलाई . गोवा क्राइम ब्रांच ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए करीब 1.30 किलोग्राम तरल सोना बरामद किया है. जब्त किए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई गई है. इस मामले में केरल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. Police ने आरोपियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया है.

गोवा क्राइम ब्रांच के Police अधीक्षक (अपराध) राहुल गुप्ता के निर्देशन में Friday रात यह कार्रवाई की गई. Police निरीक्षक निखिल पालेकर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने धारगल के सुखे कुलान इलाके में दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1.30 किलोग्राम सोना बरामद हुआ.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय हसन नियाज और 57 वर्षीय मोहम्मद कुन्ही के रूप में हुई है. दोनों आरोपी केरल के कासरगोड जिले के रहने वाले हैं.

Police के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपियों पर नजर रखी गई. शुरुआती जांच में पता चला कि हसन नियाज Dubai से कतर एयरवेज की उड़ान के जरिए सोने की खेप लेकर गोवा पहुंचा था. वहीं, मोहम्मद कुन्ही ट्रेन से कासरगोड से मडगांव पहुंचा और वहां से मोपा हवाई अड्डे जाकर हसन नियाज से मिला. इसके बाद दोनों एक साथ रवाना हुए. लेकिन, धारगल के सुखे कुलान इलाके में Police ने उन्हें पकड़ लिया.

Police ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों की बनियान और अंत:वस्त्रों में विशेष रूप से बनाई गई जेबों से सोना बरामद हुआ. गवाहों की मौजूदगी में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सोना जब्त किया गया.

Police ने बताया कि बरामद तरल सोने का कुल वजन करीब 1.30 किलोग्राम है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मोरमुगाओ सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच जारी है और Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

एसएचके/एबीएम