उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे

Lucknow, 16 जुलाई . Enforcement Directorate (ईडी) की Lucknow जोन टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. यह मामला कथित तौर पर टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ा है, जो लगभग दो साल पहले सामने आया.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के Lucknow जोनल कार्यालय ने ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य जगहों पर लगभग 13 ठिकानों पर छापेमारी की.

शुरुआत में उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस मामले में First Information Report दर्ज की थी. मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा होने के बाद ईडी ने इसे अपने हाथों में लिया. First Information Report में एक संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की India में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में शामिल था.

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से एक गहरे वित्तीय नेटवर्क का पता चला है. इसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर भारी विदेशी चंदा मिलता था. वे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस पैसे को कई बैंक अकाउंट, ‘म्यूल अकाउंट’ और कई चरणों वाले ट्रांजैक्शन के जरिए इधर-उधर करते थे.

अधिकारियों ने यह आगे बताया कि जांच में संदिग्ध लोगों को नकद निकासी और छोटी रकम के ट्रांसफर के जरिए पैसे भेजने की बात भी सामने आई है. फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है.

डीसीएच/