जीएसटी रिफंड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्‍ली, 8 मई . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने Odisha में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश नायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 16 लाख रुपए का GST रिफंड जारी करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी.

आरोपी केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीGST), बालासोर, Odisha में अधीक्षक के पद पर तैनात था.

सीबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया था आरोपी अधीक्षक और सीGST, बालासोर के सहायक आयुक्त ने शिकायतकर्ता की कंपनी का लगभग 16 लाख रुपए का GST रिफंड जारी करवाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की प्रारंभिक जांच की और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया.

जांच एजेंसी ने इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. सीबीआई टीम ने शिकायतकर्ता के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी अधीक्षक ओम प्रकाश नायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी.

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत मांगने और रिफंड प्रक्रिया में देरी करने के पीछे कोई बड़ा भ्रष्टाचार नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कुछ अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है.

इससे पहले, Thursday को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीGST मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय मीणा, अधीक्षक, सीGST कार्यालय रेंज-I, मेरठ और यश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर, के रूप में हुई है.

एएसएच/एबीएम