भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में इनामी अपराधी सहित दो गिरफ्तार

Bhopal , 11 जून . Bhopal Police ने Wednesday की रात अमन कॉलोनी के ईरानी डेरा में एक संयुक्त छापेमारी के दौरान कई आपराधिक मामलों में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया.

इस कार्रवाई को लेकर Police अधिकारियों ने Thursday को बताया कि यह ऑपरेशन सीनियर Police अधिकारियों की देखरेख में फरार आरोपियों को खोजने और पेंडिंग वारंट पर कार्रवाई करने के लिए चलाया गया था.

Police कमिश्नर संजय सिंह के आदेश पर निशतपुरा, छोला मंदिर और गांधीनगर Police स्टेशनों के लगभग 40 Policeकर्मियों की एक टीम ने इस सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लिया.

गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति की पहचान सालिग उर्फ ​​रेहान ईरानी के तौर पर हुई है. निशतपुरा Police स्टेशन में उसका नाम ‘सर्विलांस क्रिमिनल’ की लिस्ट में शामिल है. यह कैटेगरी उन आदतन अपराधियों के लिए होती है, जिन पर लगातार नजर रखी जाती है.

अधिकारियों ने बताया कि सालिग लंबे समय से डेरे में रहकर गिरफ्तारी से बच रहा था. आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की मौजूदगी के कारण यह बस्ती Police की निगरानी में रही है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, Bhopal सहित कई जिलों में सालिग के खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं. उस पर डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट और हत्या की कोशिश जैसे आरोप हैं. एक Police अधिकारी ने कहा, ‘अलग-अलग मामलों में आरोपी पर कुल 17,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था.’ इनाम के अलावा कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था.

गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति रिजवान हुसैन था. Police ने बताया कि उसे पन्ना जिले के एक मामले में हिरासत में लिया गया. Police के मुताबिक, रिजवान के खिलाफ Madhya Pradesh और अन्य राज्यों में 15 मामले दर्ज हैं. इन आरोपों में चोरी, डकैती, धोखाधड़ी और मारपीट शामिल हैं.

अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ से अन्य अपराधों और दूसरे गैंग के सदस्यों के साथ कनेक्शन के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है.

Police ने बताया कि वे ईरानी डेरा में रहने वाले संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं. नियमित सर्च ऑपरेशन और निगरानी की वजह से निशतपुरा Police स्टेशन के इलाकों में मोबाइल छीनने और संपत्ति से जुड़े अपराधों की घटनाओं में कमी आई है.

डीके/एबीएम