असम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.18 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 28 जुलाई . असम Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीभूमि जिले में दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप की 31,800 बोतलें जब्त की हैं. जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में Police ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है.

असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Police की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और इससे संगठित आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लग रहा है.

Chief Minister सरमा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर श्रीभूमि Police की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, “पूरे असम में सतर्कता के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं. श्रीभूमि Police को दो सफल एंटी-ड्रग ऑपरेशन के लिए बधाई, जिनमें 3.18 करोड़ रुपये मूल्य की 31,800 प्रतिबंधित बोतलें जब्त की गईं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. हर ऐसी कार्रवाई एक बड़े आपराधिक नेटवर्क को कमजोर करती है.”

Police अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई. राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Police टीमों ने संदिग्ध वाहनों को रोका और तलाशी ली. इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया, जिसे अवैध तरीके से परिवहन कर ले जाया जा रहा था.

Police ने बताया कि जब्त की गई कफ सिरप की खेप को अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के जरिए अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किए जाने की आशंका है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. Police उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जांच के दौरान Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं. असम Police पिछले कुछ वर्षों से राज्य Government के “ड्रग्स के खिलाफ जंग” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है. इस अभियान के तहत बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Police अधिकारियों का कहना है कि राज्य में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए खुफिया इनपुट और निगरानी के आधार पर अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डीएससी