भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

New Delhi, 10 जून . India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर Prime Minister Narendra Modi को दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं. इसी क्रम में भूटान के Prime Minister त्शेरिंग तोबगे ने Prime Minister मोदी के सम्मान में एक भावनात्मक पत्र लिखते हुए उन्हें अपना “मित्र, बड़ा भाई और मार्गदर्शक” बताया.

तोबगे ने पीएम मोदी पर जताए गए विश्वास की सराहना करते हुए अपनी बात शुरू की. उन्होंने लिखा, “26 मई 2014 को पहली बार Prime Minister पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद Narendra Modi ने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर India के Political इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है. यह केवल India के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र द्वारा अपने नेता पर बार-बार जताए गए विश्वास को दर्शाता है.”

भूटान के Prime Minister ने कहा कि उनके लिए यह उपलब्धि महज एक Political रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते को याद करने का अवसर है जो वर्षों में और मजबूत हुआ है. उन्होंने लिखा कि वह Prime Minister मोदी को एक करीबी मित्र, बड़े भाई और ऐसे मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं जिनकी जनसेवा को लेकर प्रतिबद्धता उन्हें लगातार प्रेरित करती है.

2014 में हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं Prime Minister मोदी से पहली बार उनके शपथ ग्रहण समारोह में मिला था. पहली ही मुलाकात में उनकी आत्मीयता और सादगी ने मुझे प्रभावित किया था. बाद में यह औपचारिक परिचय गहरी मित्रता में बदल गया.”

उन्होंने याद दिलाया कि Prime Minister बनने के बाद मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुना था. तोबगे के अनुसार यह निर्णय दोनों देशों के विशेष संबंधों और भूटान के प्रति मोदी के स्नेह का स्पष्ट संदेश था.

भूटानी Prime Minister ने कहा कि वर्षों के दौरान दोनों नेताओं के बीच विकास, शासन, क्षेत्रीय चुनौतियों और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होती रही है. इन संवादों के माध्यम से उन्होंने मोदी की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता, विनम्रता और लोगों से जुड़ने की अद्भुत कला को करीब से देखा है.

तोबगे ने पीएम मोदी के सादे जीवन का जिक्र करते हुए आगे लिखा, “व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद Prime Minister मोदी हमेशा मेरे परिवार और बच्चों का हालचाल पूछते हैं तथा स्वास्थ्य, योग और संतुलित जीवनशैली को लेकर अपने अनुभव भी साझा करते हैं. यही मानवीय गुण हमारी मित्रता को और मजबूत बनाते हैं.”

भूटान के पीएम ने भारतीय समकक्ष को बड़ा भाई बताने की वजह का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “दक्षिण एशियाई संस्कृति में ‘बराई भाई’ केवल उम्र में बड़े व्यक्ति को नहीं कहा जाता, बल्कि ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जो मार्गदर्शन दे, कठिन समय में साथ खड़ा रहे और सफलता में भी खुशी साझा करे. Prime Minister मोदी में उन्हें हमेशा ऐसे ही बड़े भाई का स्वरूप दिखाई दिया है.”

द्विपक्षीय संबंधों को उन्होंने विश्वास, सम्मान और सहयोग पर आधारित बताया. दावा किया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में यह मित्रता और अधिक मजबूत हुई है. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों की साझेदारी भविष्य में भी शांति, समृद्धि और साझा विकास के नए आयाम स्थापित करती रहेगी.

केआर/