‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय-अक्षरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देख खुश हुए भोजपुरी कलाकार

Mumbai , 25 मई . Bollywood के खिलाड़ी (अक्षय कुमार) और भोजपुरी Actress व गायिका अक्षरा सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है. मेकर्स ने इन दोनों का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर म्यूजिक लवर्स व भोजपुरी कलाकार काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Actress अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “चेतावनी! ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं…त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा. ‘घिस घिस घिस’ रिलीज कर दिया गया है.”

यह एक धमाकेदार पार्टी और डांस-ओरिएंटेड आइटम नंबर है, जिसकी बीट्स बेहद शानदार हैं. इस गाने में Bollywood के ग्लैमर और भोजपुरी का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों भोजपुरी स्टाइल को बखूबी से दर्शाते हुए ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. गाने को गायक विक्रम मोनट्रोज और सुप्रिया पाठक ने गाया है जबकि अभिनव शेखर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और विक्रम मोनट्रोज ने ही इसे कंपोज भी किया है.

दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. गाने में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार एक फ्लॉप भोजपुरी एक्टर के किरदार में हैं. उनकी तलाश करते हुए परेश रावल और जैकलीन फर्नाडीज भी वहां पहुंचते हैं. गाने में अक्षय और अक्षरा को देखते हुए जैकलीन कहती हैं, भोजपुरी तो हॉलीवुड से भी अच्छा है.

इस गाने का दर्शकों को काफी समय से बेसब्री से इंतजार था. रिलीज होते ही इसे फैंस की तरफ से बेहद प्यार मिल रहा है. साथ ही अक्षरा को भोजपुरी इंडस्ट्री के साथी कलाकार उन पर गर्व जता रहे हैं. Actress निधि झा लिखती हैं, “हमें तुम पर गर्व है अक्षरा” तो Actress मोना सिंह ने लिखा, “वाह. सुपरब एनर्जी, बधाई हो.”

अक्षय की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

एनएस/पीएम