
New Delhi, 14 जुलाई . केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने Tuesday को New Delhi स्थित India मंडपम में देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन ‘India टेक्स 2026’ का उद्घाटन किया. रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के साथ शुरू हुए इस आयोजन का उद्देश्य India को वैश्विक टेक्सटाइल सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद सोर्सिंग हब और रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित करना है.
India Government के कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से India टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के 6,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 1.3 लाख से अधिक ट्रेड विजिटर हिस्सा ले रहे हैं. करीब 1.6 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में आयोजित इस मेगा इवेंट में 20 हजार से अधिक टेक्सटाइल उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है.
उद्घाटन समारोह में कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा, कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव, India टेक्स आयोजन समिति के चेयरमैन नरेन गोयनका, को-चेयरमैन भद्रेश डोडिया, केंद्र और राज्य Governmentों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निर्यातक, निवेशक और अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
India टेक्स 2026 में रूस और न्यूजीलैंड के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी भी देखने को मिली. रूसी संघ के कृषि मंत्री तिमुर गवेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल और न्यूजीलैंड के कृषि एसोसिएट मंत्री एवं ग्रामीण समुदायों के मंत्री मार्क पैटरसन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन में हिस्सा लिया. इससे इस कार्यक्रम की वैश्विक व्यापार और नीतिगत चर्चा के मंच के रूप में भूमिका और मजबूत हुई है.
इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की है. आठ प्रायोजक राज्यों Madhya Pradesh, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, Maharashtra, Gujarat, कर्नाटक और तमिलनाडु ने अपने टेक्सटाइल उद्योग, निवेश संभावनाओं और नीतिगत पहलों को प्रदर्शित किया. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, Jharkhand, जम्मू-कश्मीर, Odisha, मणिपुर, Rajasthan और पश्चिम बंगाल समेत नौ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हुए हैं.
कार्यक्रम में पंजाब के Chief Minister भगवंत मान और Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव सहित कई राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश, पंजाब, Maharashtra, Gujarat, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम और नागालैंड के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content