अकाल तख्त से जुड़े विवाद पर घिरे भगवंत मान, रोहन गुप्ता बोले-सीएम इस्तीफा देकर पंजाब की जनता से माफी मांगें

Ahmedabad, 25 जून . भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान से जुड़े वीडियो विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी की Government है, वहां निम्न स्तर की राजनीति करके Chief Minister पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का वीडियो सामने आया है और जिस तरह से अकाल तख्त ने उन्हें दो बार तलब किया, वह बेहद गंभीर मामला है.

रोहन गुप्ता ने कहा कि अकाल तख्त ने उनसे संबंधित लैब का नाम बताने को कहा था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए. अब जो खबरें सामने आ रही हैं कि किसी लैब में रिपोर्ट बदलवाने का प्रयास किया गया, वह और भी चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि Chief Minister को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए. यह कोई छोटा मुद्दा नहीं है. जब धर्म के अपमान की बात आती है, तब वोट बैंक की राजनीति नहीं की जा सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि इतने सबूत सामने आने और Chief Minister पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के बावजूद भगवंत मान अपने पद पर बने हुए हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

नीट परीक्षा को लेकर Prime Minister Narendra Modi द्वारा कैबिनेट बैठक में सफल आयोजन की सराहना किए जाने पर रोहन गुप्ता ने कहा कि Government ने पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया. उन्होंने कहा कि जो भी चुनौतियां सामने आईं, उनके बाद Government और संबंधित मंत्रालयों ने आवश्यक कदम उठाए और यह सुनिश्चित किया कि नीट परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा था, लेकिन परीक्षा के सफल आयोजन ने उसकी राजनीति की पोल खोल दी.

राहुल गांधी द्वारा भाजपा Government में रुपए के कमजोर होने और महंगाई बढ़ने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि उनकी “सुनामी” केवल उनके भाषणों में दिखाई देती है, जमीन पर नहीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार जनता में डर और भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब उनका यह प्रयास विफल हो चुका है.

रोहन गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है और Government ने इसका लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है. उन्होंने दावा किया कि महंगाई नियंत्रण में है, निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और India का व्यापार लगातार बढ़ रहा है. जीडीपी के आंकड़े भी सकारात्मक हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कहा कि जब Government हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है, तब राहुल गांधी की कथित “सुनामी” कहीं दिखाई नहीं देती.

उनके मुताबिक, असली संकट विपक्ष के भीतर है, जो यह स्वीकार नहीं कर पा रहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एनडीए और मोदी Government लगातार काम कर रही है. उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे पहले उन राज्यों की स्थिति पर ध्यान दें, जहां उनकी पार्टी या सहयोगी दल सत्ता में हैं और वहां बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएं. रोहन गुप्ता ने कहा कि लगातार गलत साबित हो रही भविष्यवाणियों के बाद नेता प्रतिपक्ष को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए.

इस बीच एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में ‘आपातकाल’ पर एक अध्याय शामिल किए जाने पर रोहन गुप्ता ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि छात्रों को यह जानने का अधिकार है कि इतिहास में क्या हुआ था. देश को पता होना चाहिए कि असल में क्या हुआ था. कांग्रेस को उस तरीके के लिए माफी भी मांगनी चाहिए जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया था. यह देश के लोकतंत्र पर एक काला धब्बा था. आज जो लोग संविधान की प्रति लेकर राजनीति करते हैं, उन्हें अपना काला इतिहास भी जानना चाहिए. सच लोगों के सामने आना चाहिए.”

Haryana भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने भी इस कदम की सरहाना करते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. वहीं, मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा, “इस काले अध्याय को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां यह जान सकें कि 1975 में लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा गया था.”

पीआईएम/