
भागलपुर, 26 मई . Prime Minister Narendra Modi के वर्ष 2014 से पद पर रहते हुए 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार के भागलपुर निवासी उद्यमी राजीव प्रदीप ने केंद्र Government की योजनाओं को अपनी सफलता का आधार बताते हुए खुशी और संतोष व्यक्त किया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मुद्रा योजना और Prime Minister रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) जैसी योजनाओं ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला.
राजीव प्रदीप ने को बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में Prime Minister मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपए का लोन लिया था. इससे उन्होंने अपने छोटे कारोबार की शुरुआत की. कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा तो वर्ष 2024 में Prime Minister रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के तहत 30 लाख रुपए का लोन प्राप्त किया.
इस आर्थिक सहायता के बाद उन्होंने कंक्रीट प्रोडक्ट्स का कारोबार शुरू किया, जिसमें पेवर्स, चेकर्स टाइल्स और आरसीसी बेंच का निर्माण किया जाता है. उनका कहना है कि इस योजना ने न सिर्फ उनके कारोबार का विस्तार किया बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव लाया.
उन्होंने बताया कि पीएमईजीपी योजना के तहत उन्हें 30 लाख रुपए का लोन मिला था, जिसमें से करीब 7 लाख रुपए की सब्सिडी छह महीने के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में आ गई.
राजीव ने बताया, “पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी दिक्कतें होती थीं, लेकिन अब बिना किसी भेदभाव के राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रही है. अब बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है और Government की पारदर्शी व्यवस्था का लाभ आम लोगों को मिल रहा है.”
समाचार एजेंसी से बातचीत में राजीव प्रदीप ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश और भागलपुर दोनों में काफी बदलाव देखने को मिला है. Government की योजनाओं ने छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है. आज उनके साथ जुड़े कई अन्य लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं.
राजीव ने यह भी बताया कि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों को केंद्र Government की उज्ज्वला योजना का भी लाभ मिल रहा है. मोदी Government की विभिन्न योजनाओं की वजह से आम लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और कारोबार के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी तेजी से काम हो रहा है.
Prime Minister मोदी के 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए राजीव प्रदीप ने कहा कि यह कार्यकाल देश के लिए यादगार रहा है. उन्होंने Prime Minister के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि Narendra Modi लगातार देश का नेतृत्व करते रहें. राजीव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र Government की योजनाओं और Prime Minister मोदी के कार्यों से देश के अधिकांश लोग संतुष्ट और खुश होंगे.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content