
नोएडा, 1 जून . नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में Police ने जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 62 हजार 250 रुपए की नकदी, 160 ताश के पत्ते, 7 दोपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन तथा 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
यह कार्रवाई Monday को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई. Police के अनुसार, थाना सेक्टर-49 की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल के एक कमरे में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना के आधार पर Police ने छापेमारी की और मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, झांसी, गोरखपुर, बिहार, Madhya Pradesh, Jharkhand, Rajasthan और Haryana के निवासी शामिल हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने Police को बताया कि वे अपने-अपने वाहनों से होटल पहुंचे थे और किराये पर कमरा लेकर आपसी सहमति से नकदी दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे. Police को मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और जुए में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई. बरामदगी में 1,62,250 रुपये नकद, 160 ताश के पत्ते, 22 मोबाइल फोन, 7 मोटरसाइकिल तथा एक चार पहिया वाहन शामिल हैं.
Police का मानना है कि मोबाइल फोन के माध्यम से भी सट्टेबाजी और संपर्क का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, जिसकी जांच की जा रही है. Police जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इनमें सचिन गुप्ता के खिलाफ मारपीट और नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज है, जबकि मनोज कुमार के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज है.
वहीं, मोहम्मद शमीम और कपिल शर्मा के खिलाफ पहले भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है. थाना सेक्टर-49 Police ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. Police अब यह भी जांच कर रही है कि होटल प्रबंधन को इस गतिविधि की जानकारी थी या नहीं और क्या इस स्थान का इस्तेमाल पहले भी जुए के अड्डे के रूप में किया जाता रहा है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content