बेंगलुरु: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार

Bengaluru, 23 अप्रैल . Bengaluru स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब से जुड़े कोच को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है. Police उससे पूछताछ कर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

Police के मुताबिक, नाबालिग लड़की (17) पिछले 10 साल से बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही थी, जहां कोच उसे लगातार परेशान करता था और हैरानी की बात है कि यह सिलसिला एक या दो नहीं, बल्कि चार साल तक चलता रहा. आरोपी कभी उसका रास्ता रोक लेता था, तो कभी उसे जबरन कमरे में बुला लेता था और उसके साथ लगातार गलत हरकत करने की कोशिश करता था. लड़की जब कोच के इस व्यवहार का विरोध करती थी कि उसे जान से मारने की मारने की धमकी देता था.

Police ने बताया कि कोच पीड़िता को धमकीभरे लहजे में कहा था कि अगर उसने इस बारे में अपने माता पिता को बताने की कोशिश की, तो उसे जान से मार दिया जाएगा. लिहाजा उसकी भलाई इसी में है कि वो इन घटनाओं के बारे में किसी के भी साथ कुछ भी साझा नहीं करें.

पीड़िता के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई थीं. ऐसी स्थिति में जब उसे लगा कि अब पानी सिर के ऊपर पहुंच चुका है, तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई. इसके बाद उसकी मां ने Police में इस पूरे मामले के बारे में शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता ने बताया कि 17 मई को जब वो चेन्नई में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई थी, तो आरोपी कोच ने उसे कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छूने का प्रयास किया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो कोच भड़क उठा और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

पीड़िता की शिकायत के बाद Police ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एसएचके/