
Mumbai , 10 जून . साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म ‘सिंग गीथम’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. Wednesday को Actor दग्गुबती वेंकटेश ने social media के जरिए निर्देशक और उनके कहानी कहने के तरीके की जमकर सराहना की.
Actor ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर निर्देशक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव का सफर इस बात का शानदार उदाहरण है कि जुनून और रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती. भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अमूल्य है और दशकों से उनकी कहानियों का जादू दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है.”
उन्होंने आगे अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि निर्देशक आज की युवा पीढ़ी के लिए भी फिल्म ‘सिंग गीथम’ लेकर आ रहे हैं. Actor दग्गुबती वेंकटेश ने लिखा, “यह खुशी की बात है कि अब नई पीढ़ी को भी ‘सिंग गीथम’ के जरिए उनके इस अनोखे जादू को देखने और समझने का मौका मिलेगा. यह फिल्म 11 जून को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं. उम्मीद है कि ‘सिंग गीथम’ लोगों के दिलों तक पहुंचेगी और हर जगह दर्शकों का प्यार हासिल करेगी.”
यह एक म्यूजिकल फैंटेसी ड्रामा है, जिसे विजयंती मूवीज और स्वप्ना सिनेमा के बैनर तले नाग अश्विन द्वारा निर्मित किया जाएगा. इसे India की पहली म्यूजिकल फैंटेसी के रूप में प्रचारित किया जा रहा है. फिल्म की कहानी पारंपरिक संवादों के बजाय मुख्य रूप से गानों और संगीत के माध्यम से आगे बढ़ती है.
यह फिल्म एक अलग-थलग पड़े गांव के एक युवा प्रताप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अवसरों की तलाश में एक धोखे भरी दुनिया में जाता है. अनियंत्रित ताकतों के बीच खिंचे हुए वह प्रगति और संरक्षण के बीच फंस जाता है, जहां उसके विश्वास और उद्देश्य की परीक्षा होती है.
इसमें अयान, अहिल्या बमरू और शालिनी कोंडेपुडी जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 11 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
–
एनएस/
Skip to content