
नोएडा, 3 जुलाई . आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर Police ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में Friday को सेंट्रल नोएडा जोन के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया. इस दौरान एसीपी-1 दीक्षा सिंह ने Police बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया.
फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी दीक्षा सिंह ने कांवड़ मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित Police अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, जाम या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी Policeकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं.
निरीक्षण के दौरान Police टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की. Police अधिकारियों ने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल Police को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों का भी निरीक्षण किया गया. एसीपी दीक्षा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों को लगातार सतर्क रहने और प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए. इसके अलावा सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में Police तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके. अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी कहा गया.
गौतमबुद्धनगर Police का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. Police प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है, साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित एवं सुचारु बनाए रखना भी प्राथमिकता में शामिल है.
–
पीकेटी
Skip to content