बिहार: मुहर्रम से पहले 5 सुतली बम बरामद, इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार, 24 जून . मुहर्रम से ठीक पहले बिहार के कटिहार जिले में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है. कोढ़ा प्रखंड के कोलासी Police शिविर क्षेत्र के मथुरा पंचायत में एक दुकान के बाहर से Police ने पांच जिंदा सुतली बम बरामद किए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, मथुरा पंचायत स्थित ‘कमला जनरल स्टोर’ के सामने कोल्ड ड्रिंक के एक कैरेट में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना Police को मिली थी. सूचना मिलते ही कोलासी शिविर प्रभारी सरवन कुमार भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को तुरंत वहां से हटाया गया.

Police ने जांच के दौरान कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से पांच सुतली बम बरामद किए और उन्हें सुरक्षित रूप से कब्जे में ले लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की.

Police ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही इलाके में Police गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

कोलासी Police ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना Police को दें.

इस बीच Police अनुमंडल पदाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी. उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में रखे पांच सुतली बम बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि बम निरोधक दस्ते द्वारा बमों को निष्क्रिय किया जा रहा है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police यह भी जांच कर रही है कि यह मामला आपसी रंजिश का है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है.

फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

एएमटी/एबीएम