
Mumbai , 21 जुलाई . Bollywood Actor संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि मान्यता खुद भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था. हालांकि, उन्हें वह बड़ी सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी.
मान्यता दत्त का जन्म 22 जुलाई 1978 को Mumbai के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका असली नाम दिलनवाज शेख है. उनका बचपन कुछ समय Dubai में बीता. बचपन से ही उनका झुकाव ग्लैमर और फिल्मी दुनिया की तरफ था. यही सपना उन्हें Mumbai लेकर आया, जहां उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश शुरू की.
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मान्यता ने अपना नाम बदलकर सारा खान रख लिया था. शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए. उस समय वह बड़ी फिल्मों में जगह बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही थीं. उन्हें फिल्मों में काम तो मिला, लेकिन वह पहचान नहीं मिल पाई जो एक Actress के तौर पर वह चाहती थीं.
मान्यता को सबसे ज्यादा पहचान साल 2003 में आई प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने ‘अलहड़ मस्त जवानी’ गाने पर परफॉर्म किया था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. इसी फिल्म के दौरान उन्हें स्क्रीन नाम ‘मान्यता’ मिला. हालांकि, इसके बाद भी उनका फिल्मी सफर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका और उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने के मौके कम मिले.
इसके बाद मान्यता ने छोटे बजट की फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने ‘लवर्स लाइक अस’ नाम की फिल्म में भी अभिनय किया था. यही फिल्म उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ लेकर आई, क्योंकि इसी फिल्म के राइट्स खरीदने के सिलसिले में उनकी मुलाकात Actor संजय दत्त से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.
संजय दत्त और मान्यता दत्त ने 7 फरवरी 2008 को शादी कर ली. शादी के बाद मान्यता ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली और परिवार पर ध्यान देना शुरू किया. साल 2010 में दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने. उनके बेटे का नाम शाहरान और बेटी का नाम इकरा है.
हालांकि मान्यता का बतौर Actress करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में एक नई भूमिका निभाई. वह संजय दत्त प्रोडक्शंस की सीईओ हैं और बिजनेस से जुड़े फैसले लेती हैं.
–
पीके/एबीएम
Skip to content