
New Delhi, 16 अप्रैल . ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा के दौरान Lok Sabha में Thursday को तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर BJP MP निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाए और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आज संसद का पहला दिन है, जहां ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर चर्चा शुरू हुई है और Lok Sabha में इस पर बहस जारी है. Prime Minister मोदी का भाषण खत्म होते ही हमारे पार्टी नेता अरविंद सावंत अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए. उसी दौरान उन्होंने कहा कि यह बात सही नहीं है कि कुलदीप सेंगर जैसा एक रेप आरोपी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है. उनके इतना कहते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य खड़े हो गए और कुलदीप सेंगर, जो एक दोषी व्यक्ति हैं और जिन्हें उम्रकैद की सजा मिली है, उनका बचाव करने लगे. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि एक नाबालिग लड़की के साथ उन्नाव में हुए रेप मामले में उन पर कार्रवाई हुई, वे दोषी पाए गए, और अब उम्रकैद की सजा भुगत रहे हैं?
उन्होंने आगे कहा कि इसी दौरान निशिकांत दुबे खड़े होते हैं और वे आदित्य ठाकरे जी पर बेहद आपत्तिजनक और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं. यानी आप किसी पर भी इस तरह के आरोप लगा सकते हैं, क्योंकि आपको ऐसे दोषी अपराधियों का बचाव करना पड़ रहा है. अरविंद सावंत ने इसका विरोध किया और यह भी कहा कि ऐसे बयान को संसद की कार्यवाही से हटाया जाए. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि निशिकांत दुबे को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, जो हमारे पार्टी नेता हैं, वे संसद के सदस्य भी नहीं हैं, और उनके खिलाफ इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है.
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह फिर से दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की नहीं, बल्कि किसी तरह Political फायदा उठाने की है. मैं अब भी कह रही हूं कि निशिकांत दुबे को माफी मांगनी चाहिए और स्पीकर को उन्हें निर्देश देना चाहिए कि इस तरह के बेबुनियाद और अनर्गल आरोप न लगाएं. ऐसे कार्यों से सदन की मर्यादा कम होती है और ऐसा नहीं होना चाहिए. इसलिए माफी मांगना जरूरी है और इस बयान को सदन की कार्यवाही से हटाना भी आवश्यक है. हम इसका विरोध करते रहेंगे.
अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “निशिकांत दुबे को आज की संसदीय चर्चा में आदित्य ठाकरे पर लगाए गए बेबुनियाद और सनसनीखेज आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए. और उन्होंने ये आरोप किसके बचाव में लगाए? एक बलात्कारी के बचाव में, भाजपा के पूर्व विधायक और सदस्य कुलदीप सेंगर के बचाव में! आपको शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.”
–
Skip to content