बरेली: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

बरेली, 13 अगस्त . बरेली Police ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. Police की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी. Police ने आरोपी के पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया है.

नवाबगंज सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को नवाबगंज थाना Police को सूचना मिली थी कि नाबालिग से रेप का वांछित आरोपी इलाके में देखा गया है. Police टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने Police पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. Police ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विमलेश कुमार के रूप में बताई. वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बारौर के पास पंडरी गांव का रहने वाला है.

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विमलेश ने हाल ही में इलाके में हुई एक नाबालिग से रेप की घटना को कबूल किया है. उसने बताया कि इस वारदात को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. Police अब फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है.

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि Police रिकॉर्ड के अनुसार विमलेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी है. उस पर पहले से छेड़खानी का मामला दर्ज है. इलाके में वह आपराधिक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था.

Police का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पीआईएम/