
New Delhi, 16 जुलाई . दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला के सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ राशिद इंजीनियर को Police हिरासत में रहते हुए 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है.
पाटियाला हॉउस मे कोर्ट में यह सुनवाई इन-कैमरा हुई. अब्दुल रशीद शेख आतंकी फंडिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.
बारामूला के जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद ने इससे पहले 21 जून को घोषणा की थी कि वे Lok Sabha से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के कामकाज को संभालने में असमर्थ हैं. हालांकि, उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने से पहले वह जनता से परामर्श करेगी.
एआईपी ने इंजीनियर राशिद द्वारा Lok Sabha से इस्तीफा देने के इरादे पर अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की राय लेने का फैसला किया. इंजीनियर राशिद ने कहा कि वे उन लोगों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनकी सेवा नहीं कर पा रहे हैं जिन्होंने उन्हें भारी बहुमत से चुना है.
एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी की Political मामलों की समिति ने इस मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया और बारामूला संसदीय क्षेत्र के सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए एक व्यापक परामर्श प्रक्रिया शुरू करने का संकल्प लिया. मामले के सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद, Political मामलों की समिति ने फैसला किया कि विभिन्न स्तरों पर पार्टी पदाधिकारी दो दिवसीय परामर्श सत्र में भाग लेंगे ताकि इस बात पर विचार किया जा सके कि इंजीनियर राशिद को सांसद बने रहना चाहिए या पद छोड़ देना चाहिए.
इंजीनियर राशिद फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में टेरर-फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी के तौर पर बंद हैं.
2024 के Lok Sabha चुनाव में, इंजीनियर राशिद ने बारामूला निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष और मौजूदा Chief Minister उमर अब्दुल्ला को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था.
–
एमएस/
Skip to content