बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार के वीडियो पर प्रशांत किशोर और जदयू आमने-सामने

Patna, 28 जुलाई . बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई. जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर उपचुनाव के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने एनडीए पर पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार का कथित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया वीडियो जारी करने का आरोप लगाया. वहीं, जदयू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूर्व Chief Minister का अपमान बताया और प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला.

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता अपना मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जारी किया गया पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार का वीडियो पूरी तरह फर्जी और एआई की मदद से तैयार किया गया है. उनका आरोप है कि नीतीश कुमार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और न ही वह वीडियो उनका वास्तविक संदेश है.

उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की स्थिति ऐसी हो गई है कि पहले उन्होंने चुनाव जीतने के लिए अपने सभी विधायक, मंत्री, सांसद और सरकारी तंत्र को चुनाव में झोंक दिया. अब हार के डर से वे उसी नीतीश कुमार के नाम का सहारा ले रहे हैं, जिनकी तस्वीरें कथित तौर पर सरकारी और Political पोस्टरों से गायब कर दी गई थीं. प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से वीडियो को ध्यान से देखने की अपील करते हुए कहा कि यह वीडियो तकनीक के जरिए तैयार किया गया है.

प्रशांत किशोर के आरोपों पर पलटवार करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज उम्मीदवार की जमानत जब्त होना तय है और इसी हताशा में उन्होंने पूर्व Chief Minister पर निराधार आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ प्रशांत किशोर ने लंबे समय तक काम किया, उसी नेता का अपमान करने का प्रयास किया जा रहा है.

नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा-एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया था और पूर्व Chief Minister ने अपने कार्यों के आधार पर वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व Chief Minister के वीडियो को फर्जी बताना न केवल नीतीश कुमार का, बल्कि बांकीपुर की जनता की भावनाओं का भी अपमान है.

जदयू प्रवक्ता ने दावा किया कि अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, सामान्य वर्ग तथा महिला मतदाताओं का विश्वास आज भी नीतीश कुमार के साथ है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर के मतदाता एनडीए के पक्ष में मतदान करेंगे और चुनाव परिणाम यह साबित करेगा कि जनता पूर्व Chief Minister के नेतृत्व पर भरोसा रखती है.

बता दें कि 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए Tuesday शाम प्रचार थम जाएगा. ऐसे में मतदान से पहले दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है.

एमएनपी/डीकेपी