बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए ने कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखाई एकजुटता, जीत का किया दावा

Patna, 18 जुलाई . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में Saturday को Patna के कदमकुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

सम्मेलन में भाजपा, जद(यू), लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया.

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार, और हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित एनडीए के कई विधायक, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और समर्पण इस बात का संकेत है कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर एनडीए पर विश्वास जताने जा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने और एनडीए प्रत्याशी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि बांकीपुर हमेशा विकास और सुशासन की राजनीति का समर्थन करता रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government तथा बिहार में वर्तमान में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में Government ने विकास की नई दिशा दी है. उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान करेंगे.

जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनका उत्साह उपचुनाव के परिणाम का संकेत दे रहा है.

वहीं, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि केंद्र और राज्य Government की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का विश्वास एनडीए पर और मजबूत हुआ है.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि एनडीए विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प का गठबंधन है.

वहीं, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर Government की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगा.

एमएनपी/डीकेपी