बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए का रिकॉर्ड जीत का दावा, विपक्ष पर साधा निशाना

Patna, 28 जुलाई . बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन Tuesday को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया. भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है तथा 30 जुलाई को एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, Chief Minister और गठबंधन के नेताओं के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है. उन्होंने दावा किया कि नितिन नवीन ने विधायक रहते हुए क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए, जिसका असर चुनावी माहौल में साफ दिखाई दे रहा है.

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ नेता केवल चुनाव के समय जनता के बीच दिखाई देते हैं, जबकि एनडीए लगातार लोगों के बीच रहकर काम करता है. उनके अनुसार विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है और जनता विकास, सुशासन तथा स्थिर नेतृत्व के आधार पर मतदान करेगी.

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के वीडियो को एआई से तैयार बताया जाने के आरोप पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा उन्हें बिहार की जनता और नीतीश कुमार से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि यह विपक्ष की Political हताशा का परिचायक है. कुशवाहा ने कहा कि बांकीपुर में एनडीए का मजबूत जनाधार है और इस बार नीरज कुमार सिन्हा पिछले चुनावों से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे.

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दावा किया कि बांकीपुर में चुनावी मुकाबला नहीं है और एनडीए की जीत केवल औपचारिकता भर रह गई है. उन्होंने कहा कि Union Minister चिराग पासवान के चुनाव प्रचार से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है.

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बांकीपुर में हुए विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास एनडीए पर मजबूत हुआ है.

वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने दावा किया कि नीरज कुमार सिन्हा, नितिन नवीन की पिछली जीत के अंतर से भी अधिक मतों से विजयी होकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में हैं और यही एकजुटता जीत का आधार बनेगी.

एमएनपी/डीकेपी