दिल्ली में रह रहे बंजारा समुदाय को आप और भाजपा की सरकार ने हाशिए पर धकेल दियाः देवेंद्र यादव

New Delhi, 3 मई . दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बंजारा समुदाय दिल्ली का अभिन्न अंग है. उन्होंने राजधानी की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है. जब से आम आदमी पार्टी और उसके बाद भाजपा Government सत्ता में आई है, तब से उन्हें पूरी तरह से हाशिए पर धकेल दिया गया है और उनकी समस्याओं पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है.

Sunday को राजीव भवन स्थित डीपीसीसी कार्यालय में बंजारा समुदाय के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में देवेंद्र यादव ने कहा कि जब कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में थी, तब बंजारा समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व और मान्यता दी गई थी. कांग्रेस Government ने समुदाय को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को संबोधित किया था, विशेष रूप से उन्हें रहने और अपने पारंपरिक व्यापार को जारी रखने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराए थे. कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लगातार Governmentों ने बंजारा समुदाय की शिकायतों और समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह समुदाय राजधानी में अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा है. रेखा गुप्ता की Government ने उनकी समस्याओं को हल करने की जहमत नहीं उठाई है.

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि बंजारा समुदाय India के प्राचीन और महत्वपूर्ण घुमंतू समुदायों में से एक है, जिन्हें लम्बानी, लबाना, गोर या सुगली जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है, जिन्होंने दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बंजारा समुदाय मुख्य रूप से Rajasthan , Maharashtra, Madhya Pradesh, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों में निवास करता है, लेकिन राजधानी में भी इनकी अच्छी खासी संख्या है. ये लोग लोहे और एल्युमीनियम के बर्तन और औजार बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं, जो लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बंजारा समुदाय की एक समृद्ध परंपरा है, क्योंकि वे पहले व्यापार के लिए प्रसिद्ध थे. बैलगाड़ियों का इस्तेमाल करके वे अनाज, नमक और अन्य आवश्यक वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते थे, जब परिवहन सीमित था. इसलिए उनका योगदान अमूल्य माना जाता है. बंजारा समुदाय पहले खानाबदोश जीवन जीता था, लेकिन आज अधिकांश बंजारा स्थायी रूप से बस गए हैं और कृषि, मजदूरी और छोटे व्यवसायों से अपनी आजीविका कमाते हैं. वे शिक्षा के क्षेत्र में भी धीरे-धीरे प्रगति कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे दयनीय परिस्थितियों में रह रहे हैं. इनको न तो पिछली आम आदमी Government और न ही वर्तमान भाजपा Government ने उचित आवास उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस कदम उठाए हैं.

उन्होंने बंजारा समुदाय के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि दिल्ली कांग्रेस उनकी समस्याओं को Government के समक्ष उठाएगी और उचित मंचों पर उन्हें संबोधित करेगी ताकि उन्हें सम्मानजनक और गरिमापूर्ण जीवन जीने का न्याय मिल सके. हम सभी को ऐसे समुदायों की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. बंजारा समुदाय हमारी सांस्कृतिक विविधता का एक अनमोल हिस्सा है, जिसे हमें समझना और संजोना चाहिए.

राजीव भवन में आयोजित सम्मेलन में बंजारा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व नगर पार्षद पृथ्वी सिंह राठौर, जीपी पवार, चंपीलाल राठौर, कैलाश राठौर, जय पाल राठौर सहित समुदाय के अन्य लोग उपस्थित थे.

ओपी/एबीएम