
New Delhi, 28 मई . देशभर में आज पवित्र ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाहों, मस्जिदों और खुले मैदानों में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे हैं. इस मौके पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. Police, अर्धसैनिक बल, ड्रोन और cctv से निगरानी की जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके.
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. बलिया में बहेड़ी ईदगाह पर सैकड़ों लोग बकरीद की नमाज के लिए जमा हुए. स्थानीय Police ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया. मुरादाबाद में ईदगाह पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए.
नोएडा के सेक्टर-8 मस्जिद पर Police पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. महाराजगंज में ईदगाहों और प्रमुख रास्तों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई. श्रद्धालु शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे हैं. हरदोई के बिलग्राम चुंगी ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.
संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में Police बल, पीएसी, ड्रोन और cctv कैमरों से निगरानी की जा रही है. Police ने शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर रखे हुए हैं. Police और एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्क निगरानी रखी.
Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ईद-उल-अजहा मुबारक.”
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यहां भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई.
Mumbai में बकरीद की सुबह बड़ी संख्या में नमाजी घरों से निकलें. अग्रिपाड़ा स्थित वाईएमसीए ग्राउंड में हजारों लोग एकत्र हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की. माहिम दरगाह पर भी पहली बकरीद की नमाज में भारी भीड़ रही. Mumbai Police ने पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए.
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पूरे India और दुनिया को ईद की मुबारकबाद. ईद कुर्बानी का दिन है, प्यार और स्नेह बांटने का दिन है. बीएमसी की गाइडलाइंस का पालन करते हुए हम खुशी-खुशी त्योहार मनाएंगे. देशभर में भाईचारे का संदेश देंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि नमाज के बाद लोग अपनी जगह पर कुर्बानी देंगे और मटन, कीमा आदि का आनंद लेंगे.
देश के कोने-कोने में इस पवित्र त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है. विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है कि सभी नागरिक अफवाहों से बचें और त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं.
–
एससीएच/
Skip to content