दिल्ली: आनंद पर्वत का ‘बैड कैरेक्टर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक और स्कूटर बरामद

New Delhi, 16 जुलाई . दिल्ली में आनंद पर्वत थाना Police ने वजहें चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आनंद पर्वत निवासी 36 वर्षीय सुभाष सिंह उर्फ ‘मेंटल’ के रूप में हुई है. Police ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो गाड़ियां बरामद की हैं. आरोपी आनंद पर्वत थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं.

Police के अनुसार, 15 जुलाई को आनंद पर्वत थाने में तैनात हेड constable रोहित को सूचना मिली कि नेहरू नगर स्थित रामलीला मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची. वहां पता चला कि नियमित गश्त पर तैनात constable अशोक और constable ओम प्रकाश ने पहले ही संदिग्ध व्यक्ति को रोक लिया था.

Police को देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा, लेकिन दोनों Policeकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान जब मोटरसाइकिल की जांच की गई तो पता चला कि वह सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी और इस संबंध में पहले से मामला दर्ज था.

गिरफ्तारी के बाद Police ने आरोपी से लगातार पूछताछ की. इस दौरान उसने सराय रोहिल्ला इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली. उसने यह भी बताया कि उसने एक और चोरी का स्कूटर रामलीला मैदान के पीछे स्थित मंदिर के पास छिपाकर रखा है. आरोपी की निशानदेही पर Police ने वहां से एक सफेद होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद किया. जांच में यह स्कूटर भी मोती नगर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया निकला.

Police का कहना है कि दोनों वाहनों की बरामदगी के साथ मोटर वाहन चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है. आरोपी से यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं और उसने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

इस पूरी कार्रवाई को आनंद पर्वत थाना Police की टीम ने थाना प्रभारी के निर्देशन और पटेल नगर के सहायक Police आयुक्त की निगरानी में अंजाम दिया. Police अधिकारियों ने बताया कि नियमित गश्त, सूचना पर तुरंत कार्रवाई और Policeकर्मियों की सतर्कता के कारण आरोपी को पकड़ना और चोरी के दोनों वाहन बरामद करना संभव हो सका. मामले में आगे की जांच जारी है.

एसएचके/