
रांची, 11 जून . Jharkhand विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र Government के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं.
Thursday को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि यह कालखंड देश और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा. एक निर्वाचित Prime Minister के रूप में Narendra Modi के अब तक के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी अवधि केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास और विकसित India के संकल्प को साकार करने की गाथा है.
मरांडी ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. उनका कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जबकि 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा 50 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान India योजना से जुड़े हैं और चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का आवास मिला है.
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर India की प्रगति को रेखांकित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि देश 11वें स्थान से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान उन्होंने Jharkhand में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और जलापूर्ति योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े भी साझा किए.
एनडीए की Political स्थिति का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान में देश के 22 राज्यों में गठबंधन की Governmentें हैं, जो लगभग 78 प्रतिशत भूभाग का प्रतिनिधित्व करती हैं. उनके अनुसार हाल के Political घटनाक्रम भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं. वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए मरांडी ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” इसी दिशा में Government का मार्गदर्शक मंत्र है.
उन्होंने Jharkhand में सड़क, हवाई संपर्क और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों का हवाला देते हुए देवघर एयरपोर्ट, एम्स और नए मेडिकल कॉलेजों का उल्लेख किया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी ने गरीबों, बुनियादी सुविधाओं और दूरदराज के क्षेत्रों के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया. उनका दावा था कि मोदी Government की योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है.
–
एसएनसी/डीएससी
Skip to content