सावन के दूसरे सोमवार पर दिव्य भस्म आरती, सोम प्रदोष पर बाबा महाकाल ने रखा है स्वयं व्रत

उज्जैन, 10 अगस्त . श्रावण कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि, (दूसरे Monday ) को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई. इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Monday तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से गूंज उठा. मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा.

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आकाश शर्मा ने से बातचीत करते हुए कहा, “आज सावन के पवित्र महीने का दूसरा Monday है और सोम प्रदोष भी है, इसलिए यह सभी शिव भक्तों के लिए बहुत शुभ दिन है.” उन्होंने बताया कि भोर में 2:30 बजे बाबा के पट खोले गए, जिसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया. बाबा महाकाल को भांग और मेवों से सजाया गया.

पंडित आकाश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया. सोम प्रदोष होने की वजह से बाबा को फलाहार का भोग लगाया गया, क्योंकि इस दिन बाबा महाकाल स्वयं व्रत रखते हैं. इसके बाद बाबा का दिव्य भस्म आरती की गई. बाबा महाकाल भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं.

सावन के दूसरे Monday के अवसर पर साध्वी हर्षा नंद गिरी ने बाबा महाकाल का दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “आज का दिन अपने आप में बहुत खास और अहम है क्योंकि सावन का दूसरा Monday और प्रदोष व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं. कुछ लोग प्रदोष व्रत रखेंगे और उससे जुड़ी पूजा-अर्चना करेंगे, जबकि कुछ लोग सावन के Monday का व्रत रखेंगे और पूजा-पाठ करेंगे. कुल मिलाकर, अगर आप व्रत नहीं भी रखते हैं, तो भी माना जाता है कि आज सिर्फ पूजा-पाठ करने या भगवान के दर्शन करने से बहुत ज्यादा आध्यात्मिक पुण्य मिलता है.”

साध्वी हर्षा नंद गिरी ने आगे कहा कि बाबा महाकाल के भस्म आरती में बैठना मेरे लिए चमत्कार जैसा है. अपने जीवन में पहली बार किसी कांवड़ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला है. बाबा महाकाल की कृपा से कांवड़ यात्रा संपन्न हो पाई है.

मथुरा से बाबा के दर्शन करने आईं श्रद्धालु स्वरा कौशिक ने से कहा कि सावन के दूसरे Monday पर भस्म आरती में शामिल होकर मन प्रफुल्लित हो गया है. बाबा ने मेरा कष्ट हर लिया है. इसलिए हम सभी हर-हर महादेव बोलते हैं.

कनिष्ठा कलरेजा ने से कहा कि सावन के दूसरे Monday पर भस्म आरती में शामिल होने भाग्य की बात है. भस्म आरती के दौरान काफी आनंद आया. ऐसा लग रहा था कि बाबा साक्षात सामने बैठे हैं.

एसडी/एएस