‘आजम खान गृह मंत्री होंगे’, शिवपाल के बयान पर भाजपा बोली- ‘मुस्लिम वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही सपा’

Lucknow, 13 अगस्त . उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government आने के बाद आजम खान को गृह मंत्री बनाने के शिवपाल सिंह यादव के वादे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीखी प्रतिक्रिया दी है. उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Samajwadi Party की Government बनने वाली नहीं है, लेकिन मुस्लिम वोटबैंक जुटाने के लिए शिवपाल यादव तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं.

उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा, “Samajwadi Party का हिंदू-विरोधी रवैया, अपराधियों और दंगाइयों का समर्थन करने की उसकी आदत और गुंडों को बचाने का उसका रिकॉर्ड साफ है. शिवपाल सिंह यादव, कथित तौर पर अपने भतीजे अखिलेश यादव के कहने पर संभल जाते हैं और कहते हैं कि दंगाइयों के खिलाफ मामले वापस ले लिए जाएंगे. फिर वे रामपुर जाते हैं और आजम खान से मिलते हैं. उनको गंभीर मामलों में सजा मिली है और चुनाव लड़ने की भी हैसियत नहीं बची है. उन्हें सपा की Government बनने पर गृह मंत्री बनाने की बात करते हैं. यही उनका चरित्र है और जनता सब देख रही है.”

मौर्य ने आगे कहा, “अभी Samajwadi Party की Government बनने वाली नहीं है, लेकिन मुस्लिम वोटबैंक जुटाने के लिए वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं. यह प्रदेश की जनता को बर्दाश्त नहीं होगा. प्रदेश सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहा है.”

वहीं, BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा, “हमको तो सपना कुछ और आया है. Samajwadi Party लगता है कि दिन में सपना देख रही है. एक कहावत है ना ‘न नौ मन तेल होगा, ना सपा Government बनाएगी.’ मतलब उसका आशय कुछ और था. मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरे प्रदेश का वातावरण है, देश का वातावरण है, इस बार भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत से Government बनाएगी. इसलिए इस प्रकार की बातों का ना तो कोई जवाब है और ना ही इस प्रकार के सपनों का कोई उत्तर है. सपने सपने होते हैं. जो वास्तविकता है वो यही है कि बीजेपी की Government पहले से ज्यादा बड़े बहुमत से बनने जा रही है.”

मंत्री दया शंकर मिश्र ने कहा, “यह उनका ख्यालि पुलाव है. उत्तर प्रदेश की जनता पूरे दिल से डबल-इंजन Government के साथ है. उत्तर प्रदेश में जातियों के नाम पर समाज को बांटने वाले लोग सत्ता का ख्याव देख रहे हैं. उन्हें कभी सत्ता नहीं मिलेगी. वे मंत्रालय बांट लें और मंत्री नियुक्त कर लें, लेकिन उनके सपने अधूरे ही रहेंगे. वे कभी सच नहीं होंगे.”

शिवपाल यादव के बयान पर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा, “एक कहावत है- ‘अपना कुछ था नहीं और गांव को चले बयाना बांटने’. Samajwadi Party में शिवपाल यादव की स्थिति सबको पता है. सब जानते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा वहां किसी और की कोई बात नहीं चलती. अब मुस्लिम वोटबैंक को अपने पाले में रखने के लिए शिवपाल यादव ने आजम खान के लिए बोल दिया है, लेकिन जब आजम खान जेल में बंद थे तो कितने बार अखिलेश और शिवपाल यादव उनसे मिलने गए थे. इसलिए यह सिर्फ लोक-लुभावनी बातें हैं.”

उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और अपने ‘एमवाई’ समीकरण को ध्यान में रखकर शिवपाल यादव अभी मुस्लिमों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं.

डीसीएच/