
अयोध्या, 2 जुलाई . अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चंदे के विवाद को लेकर अयोध्या जिला अदालत के वकीलों ने राम जन्मभूमि Police थाने की ओर मार्च निकाला. यह मार्च चंपत राय, अनिल मिश्रा, और गोपाल राव के खिलाफ First Information Report दर्ज कराने की मांग को लेकर निकाला गया. इस मार्च में भारी संख्या में वकीलों ने हिस्सा लिया. वकीलों ने दावा किया कि जब तक First Information Report नहीं होती, हम शांत नहीं होने वाले हैं. इस दौरान सड़कों पर जय श्री राम के नारे भी गूंजते रहे.
वकीलों की भारी संख्या में निकाले जा रहे मार्च को सिविल लाइंस Police चौकी के समीप Police ने रोक दिया. फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में वकील राम जन्मभूमि Police थाने पर चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज कराने की मांग को लेकर कचहरी से रवाना हुए थे.
Police अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद अधिकांश वकील कचहरी परिसर लौट गए, हालांकि कुछ वकीलों को चौकी पर रोका गया.
अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने दावा किया कि हमारी शिकायत पर चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है. हमारा प्रतिनिधिमंडल Police अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहा है लेकिन तब तक हम संतुष्ट नहीं हैं, जब तक First Information Report दर्ज नहीं हो जाती. यदि First Information Report दर्ज नहीं हुई तो हम फिर से कूच करेंगे.
उन्होंने कहा कि Police हमारी बात मानेगी तभी हम लौटेंगे अन्यथा हम रूकने वाले नहीं हैं. यहां पर Police के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. चौकी सिविल लाइंस में First Information Report लिखने की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है. हालांकि, जब तक First Information Report की कॉपी नहीं मिलती तब तक हम लोग संतुष्ट नहीं हो सकते हैं.
उन्होंने कहा कि मैंने तो वादा किया है कि अगर First Information Report दर्ज नहीं होती है तो Supreme Court जाएंगे. वकीलों का कहना है कि वे राम जन्मभूमि Police थाने पर First Information Report दर्ज कराने के लिए अडिग हैं.
कुछ अधिवक्ताओं का दावा है कि Police को First Information Report दर्ज करनी होगी. हम सभी इसी के लिए यहां पर एकजुट हुए हैं.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content