अयोध्या: मंत्री धर्मवीर प्रजापति और पूर्व सांसद लालू सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की

अयोध्या, 10 जून . पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने और सबसे अधिक समय तक चुने हुए Prime Minister के तौर पर रिकॉर्ड स्थापित करने के मौके पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और दान किया. उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने Prime Minister मोदी की लंबी आयु के लिए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रार्थना की.

यूपी Government के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश की सेवा करने वाले सबसे लंबे समय तक Prime Minister बने हैं. उन्होंने इतिहास रचा है. आज अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पीएम मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना की गई. इसी तरह वह देश और समाज के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते रहें.

वहीं, अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देशवासी आज बहुत खुश हैं और ईश्वर से पीएम मोदी के यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं. Prime Minister मोदी ने देश का मान बढ़ाया है. उनका ‘विकसित India 2047’ संकल्प है.

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक दिन पर हम सभी ने चिरेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना की और सभी ने प्रार्थना की कि पीएम मोदी स्वस्थ रहें और उनका सपना पूरा हो.

Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल के इस ऐतिहासिक मौके पर सुबह से ही तमाम मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई. Union Minister, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और Prime Minister के लिए प्रार्थना की.

देश ही नहीं, दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और हस्तियों ने Prime Minister को शुभकामनाएं दीं. नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने, भूटान के Prime Minister त्शेरिंग तोबगे, दक्षिण कोरिया के President ली जे म्यंग, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, मंगोलिया के President उख्नागीन खुरेलसुख, इजरायल के राजदूत रेवेन अजार, केन्या के President विलियम रुटो, इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद अली और फिजी के Prime Minister सिटिवेनी राबुका सहित कई वैश्विक नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की.

एएमटी/डीकेपी