
सीकर, 27 जून . राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ से पहले Sunday को सीकर में जन-जागरूकता रैली निकाली गई. 3.16 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया. जिसको लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, सीकर के सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया और नर्सिंग छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने कहा कि जिले में कल, 28 जून से नेशनल पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा और यह तीन दिनों तक चलेगा. जिले में कुल 3200 बूथ बनाए गए हैं. बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी खास इंतजाम किए गए हैं. मेडिकल और हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है. इस अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी.
सीकर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि पल्स पोलियो के लिए जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली आयोजित की जा रही है. हमने पूरे देश से इस बीमारी को मिटाकर जीत हासिल की है. जीत को हमें बरकरार रखना है. पड़ोसी देशों में इसका वायरस अभी भी जिंदा है. सीकर जिले में तीन हजार से अधिक बूथ बनाए गए हैं और तीन लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी.
नर्सिंग छात्रा वर्षा ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो कार्यक्रम को लेकर हम सब इकठ्ठा हुए हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई. यह राष्ट्रीय प्रोग्राम 28 जून से 1 जुलाई तक चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच वर्ष से छोटे बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी’ की जरूर पिलाएं.
पहले वर्ष की एएनएम छात्रा करुण कंवर ने कहा कि यह प्रोग्राम पोलियो की दवा पिलाने के लिए चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में अब पोलियो की बीमारी खत्म हो गई है, लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे कि भविष्य में यह बीमारी बच्चों में उत्पन्न न हो पाए. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की.
–
एसडी/एएस
Skip to content