मुर्शिदाबाद में आवैसी की लोगों से अपील, टीएमसी की गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए आपका वोट जरूरी

मुर्शिदाबाद, 13 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने Monday को मुर्शिदाबाद के कांडी में चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा के दौरान ओवैसी ने कहा कि कांडी में टीएमसी की गुंडागर्दी को खत्म करना होगा, इसके लिए आपका वोट बहुत जरूरी है.

ओवैसी ने कांडी विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि 23 अप्रैल को पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में वोट कीजिए.

उन्होंने वादा किया कि आपके वोट से नया विधायक बनेगा. अगर जनता एआईएमआईएम को कामयाब बनाती है तो यह कामयाबी सिर्फ मिजबाउल इस्लाम या एआईएमआईएम की नहीं, बल्कि पूरे इलाके की होगी.

ओवैसी ने आरोप लगाया कि सत्तर साल से बंगाल के मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है, उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है और उनके हक नहीं दिए जा रहे हैं. बंगाल की जनता ने कांग्रेस को वोट दिया, नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के समय वोट दिया. फिर लेफ्ट फ्रंट को वोट दिया. जब उनसे नाराज हुए तो टीएमसी को वोट दिया, लेकिन इंसाफ कभी नहीं मिला.

ओवैसी ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने भी साबित कर दिया कि लेफ्ट फ्रंट Government ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ इंसाफ नहीं किया.

ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि जब भी एआईएमआईएम चुनाव लड़ने आती है तो ममता बनर्जी कहती हैं कि अगर हमें वोट दोगे तो भाजपा जीत जाएगी. हम ममता बनर्जी से पूछना चाहते हैं कि 27 साल पहले बंगाल में भाजपा का पहला सांसद तपन सिकदर किसने बनाया था. वह ममता बनर्जी की वजह से ही दो बार सांसद बने. 1999 में भी ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था. वह रेल मंत्री रहीं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. पीएम मोदी और ममता भाई-बहन की तरह हैं.

ममता ने दावा किया था कि वह बंगाल में वक्फ एक्ट लागू नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने सिर्फ आपके वोट पाने के लिए झूठ बोला. ओवैसी ने दावा किया है कि इस बार बंगाल की जनता उनके उम्मीदवारों को विधानसभा पहुंचाने के लिए वोट करेगी.

डीकेएम/