
jaipur, 4 जुलाई . Rajasthan Government में मंत्री अविनाश गहलोत ने यमुना जल समझौते को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को एक बीमारी है. जब कभी Rajasthan की भाजपा की Government केंद्र Government के सहयोग से कोई अच्छा काम करने की कोशिश करती है, तो इन लोगों को प्रॉब्लम हो जाती है. जब Rajasthan और Haryana के सीएम केंद्र Government के सहयोग से कोई काम कर रहे हैं. इस संबंध में बाकायदा संयुक्त प्रेसवार्ता कर रहे हैं. इसके बाद इस पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया जाना समझ से परे है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
उनके मुताबिक, 32 साल पहले भैरो सिंह शेखावत ने इस काम को शुरू किया था. मैं तो कहूंगा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि अगर Rajasthan में कांग्रेस Government आई, तो हम अपने ही हिस्से के पानी को अपने ही लोगों को नहीं देंगे. अब ये लोग किस मुंह से बयान दे रहे हैं. मैं तो कहूंगा कि अगर Rajasthan Government की ओर से 34 हजार करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिली है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए.
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि ये वही अशोक गहलोत हैं, जिन्होंने कहा था कि अगर भजनलाल Government ने कहा कि ये लोग यमुना के पानी को Rajasthan में लेकर आएगी, तो हम उन्हें माला पहनाने जाएंगे. अब हमने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए एमओयू साइन किया है. अब इस संबंध में काम शुरू हो चुका है. मौजूदा समय में 75 लाख Chief Minister को धन्यवाद दे रहे हैं. इससे पहले जो काम पहले कभी नहीं हुआ था, वो काम आज हो रहा है. यमुना जल समझौते से Rajasthan के तीन जिलों को उनके हक का पानी मिलेगा. इसे लेकर आम लोगों में उत्साह का माहौल भी बना हुआ है.
मैं इसे कुल मिलाकर एक सैद्धांतिक सौगात कहूंगा, जिसका हम सभी को मिलकर स्वागत करना चाहिए. यह अफसोस की बात है कि अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए कांग्रेस बीजेपी का विरोध करती हुई आ रही है, जिसे मौजूदा समय में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में Rajasthan की जनता कांग्रेस को माकूल जवाब देगी. जब तक कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का बेबुनियादी आधार नहीं है, तब तक उसे किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से बचना चाहिए.
–
एसएचके/
Skip to content