
New Delhi, 2 जुलाई . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Thursday को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित विमानन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में सिलचर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को जल्द मंजूरी देने और अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं में तेजी लाने पर चर्चा हुई.
New Delhi स्थित राजीव गांधी भवन में हुई बैठक के बाद Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि Union Minister के साथ उनकी बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने असम को पूर्वोत्तर India का प्रमुख एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनाने के साझा विजन पर सहमति जताई.
बैठक में राज्य में प्रस्तावित छह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सिलचर, मानस, उमरांगसो, माजुली, दीफू और चराइदेव के साथ हाफलोंग में प्रस्तावित हेलिपोर्ट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई.
Chief Minister ने बताया कि सिलचर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए राज्य Government अधिकांश प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर चुकी है. उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके.
उन्होंने कहा कि अन्य प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्टों के लिए चल रहे प्री-फीजिबिलिटी अध्ययन में भी तेजी लाने पर सहमति बनी है, जिससे इन परियोजनाओं को जल्द अगले चरण में ले जाया जा सके.
बैठक में रुपसी एयरपोर्ट के विस्तार कार्य की भी समीक्षा की गई. पश्चिमी असम में स्थित यह हवाई अड्डा क्षेत्रीय हवाई संपर्क का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है.
Chief Minister ने कहा कि असम के विमानन क्षेत्र के लिए यह एक उत्साहजनक दौर है. उनका कहना था कि Government का लक्ष्य केवल हवाई संपर्क बढ़ाना नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट अवसंरचना के विस्तार के जरिए आर्थिक गतिविधियों को गति देना, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के दीर्घकालिक विकास को नई दिशा देना भी है.
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्टों के निर्माण से दूर-दराज के इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और असम को पूर्वोत्तर India के प्रमुख परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी.
बैठक में नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, Chief Minister के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. के.के. द्विवेदी, असम भवन की रेजिडेंट कमिश्नर कविता पद्मनाभन समेत दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
–
डीएससी
Skip to content