
New Delhi, 25 मई . उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में यमुना खादर इलाके के पास Monday सुबह एक पेड़ से 38 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान बुराड़ी क्षेत्र निवासी अखिलेश के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर ऑटो रिक्शा चलाता था. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
परिवार के सदस्यों के अनुसार, अखिलेश Sunday रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद कुछ सामान खरीदने का बहाना बनाकर घर से निकले थे. इसके बाद रात भर घर नहीं लौटे.
Monday तड़के सुबह सैर के लिए आए लोगों ने यमुना खादर के पास एक पेड़ से लटकता हुआ शव देखकर स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी.
दिल्ली Police और वज़ीराबाद Police स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. Police ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा सदमा व्यक्त किया और मामले की गहन जांच की मांग की.
मृतक के एक रिश्तेदार ने कहा, “मेरी बेटी ने मुझे फोन करके बताया कि अखिलेश भैया का निधन हो गया है. फिर मैं आज यहां आया. मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता कि क्या हुआ और कैसे हुआ. वे यहां ऑटो रिक्शा चलाते थे.”
मृतक के एक अन्य रिश्तेदार ने बताया, “अखिलेश रात करीब 10 बजे घर से निकला और काफी देर तक वापस नहीं लौटा. फिर खबर फैली कि वह पेड़ से लटका हुआ मिला है. हम इस मामले की पूरी जांच चाहते हैं. उसका किसी से कोई विवाद नहीं था.”
Police अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा. अधिकारी मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रहे हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है. अगर शिकायत मिलती है तो केस दर्ज कर जांच की जाएगी.
–
ओपी/एएस
Skip to content