
New Delhi, 16 अप्रैल . चार दिवसीय दौरे पर India आए ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने मेहमाननवाजी के लिए Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद किया है. राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की.
Prime Minister के साथ हुई मुलाकात और अहम बैठक की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “India आने के न्योते और अच्छी मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी, आपको धन्यवाद. चार दशक में India आने वाले पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर के तौर पर New Delhi में होना मेरे लिए सम्मान की बात है.”
उनके मुताबिक, 75 से ज्यादा वर्षों की मजबूत दोस्ती में यह दौरा एक नए अध्याय को जोड़ने सरीखा है. उन्होंने कहा कि बढ़ते भू-Political अनिश्चितता के माहौल में समान मूल्यों वाले भरोसेमंद साझेदारों का साथ आना बेहद जरूरी है.
वहीं, Prime Minister Narendra Modi ने भी एक्स पर स्टॉकर के दौरे को अहम बताया. उन्होंने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि यूरोप के बाहर पहली यात्रा के लिए India का चुनाव करने पर उन्हें खुशी हो रही है, जो आपके विजन और भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की India यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद India और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है.
Thursday को हाई लेवल बैठक के बाद पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस दौरान दोनों ने मध्य पूर्व संघर्ष का जिक्र करते हुए माना कि सैन्य टकराव से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है. यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम एक स्थिर, टिकाऊ और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि India का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की क्षमता रखता है. 2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट किया था. अब इस एग्रीमेंट के अंतर्गत, हम नर्सिंग सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे. हम जॉइन्ट रिसर्च और स्टार्टअप सहयोग को भी और मजबूत करेंगे. यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहे हैं.
–
–
केआर/
Skip to content