‘फर्जी वीडियो से मुझे धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश’ : भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा आरोप

चंडीगढ़, 25 जून . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने कथित तौर पर गुरु साहिबानों की बेअदबी से जुड़े मामले में वायरल वीडियो पर सफाई दी है. भगवंत मान ने वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया और कहा कि उन्हें धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

Chief Minister भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “Political तौर पर वे (विपक्षी दल) मुकाबला नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर शून्य हो चुके हैं. इस कारण वे हर रोज कोई न कोई आदेश जारी कराते हैं, ताकि मुझे धार्मिक तौर पर बदनाम किया जा सके.”

उन्होंने कहा, “पंजाब के लोगों के लिए जिस तरह सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक तौर पर इस Government ने काम किए हैं, वो पिछली किसी भी Government ने नहीं किए. चाहे वह बेअदबी का कानून हो, चाहे वह धार्मिक ग्रंथों के वाहनों पर टैक्स माफी हो, चाहे श्री आनंदपुर साहब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र हो या चाहे वह तीन पवित्र शहरों का दर्जा हो, इन चीजों का मुकाबला विपक्ष नहीं कर सकता है, इसी कारण सभी Political दल मिलकर मेरे पीछे पड़े हैं.”

भगवंत मान ने कहा, “विपक्ष की कोशिश है कि वे मेरी फर्जी वीडियो लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि लोग मुझसे नफरत करने लगें, मगर यह संभव नहीं है.”

अपने खिलाफ सामाजिक बहिष्कार वाले बोर्ड को लेकर Chief Minister मान ने कहा, “एसजीपीसी के आदेश को सर्वोच्च मानते हुए मैं पूछना चाहता हूं कि इस तरह के बोर्ड सुखबीर सिंह बादल के क्यों नहीं लगे थे. जो लोग 2 दिसंबर को सुखबीर बादल के सामने ‘हां जी – हां जी’ करते थे, उनके बोर्ड क्यों नहीं लगे थे.”

भगवंत मान ने यह भी कहा कि श्री अकाल तख्त के सामने मैं वीडियो से जुड़े विवाद को लेकर पेश हुआ. अगर मुझे आज भी बुलाया जाएगा तो मैं पेश होने के लिए जाऊंगा. उन्होंने कहा, “श्री अकाल तख्त को मैं चुनौती नहीं दे सकता हूं और न ही मेरी कोई हैसियत है.”

Chief Minister ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी कहीं भी जांच कराई जा सकती है, उसमें मैं नहीं था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखते हुए भगंवत मान ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें दावा किया कि एक व्यक्ति ने उनके जैसा मास्क खरीदा था. वह व्यक्ति अभी कनाडा में मौजूद है, जबकि 2016 के बाद मैं कभी कनाडा नहीं गया था.

डीसीएच/