
Mumbai , 21 जून . Mumbai के चेंबूर इलाके में फुटपाथ पर खड़े दो लोगों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. Police ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित कुल 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अमर नगर इलाके में अंबिका हार्डवेयर के सामने रात करीब 12:15 बजे हुई. यहां फुटपाथ पर खड़े सचिन खडतरे (43) और फिरोज उर्फ राजू खान (54) पर अचानक से कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही गोवंडी Police मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की. Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 109, 189(2), 189(3), 189(4), 190, 191(2), 191(3) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने जांच के लिए 7 विशेष टीमें गठित कीं. तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और cctv फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई.
जांच के बाद Police ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, और Police हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
एक अन्य घटना में Sunday तड़के Mumbai -वडोदरा राजमार्ग पर भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत की खबर है. हादसा बदलापुर में हुआ, जिसमें एक लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू से टकरा गई. बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इस दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका मलबा दूर-दूर तक बिखर गया.
मृतकों की पहचान योगेश किशन नेगी (24) और रेबेका बाबू जैकब (22) के रूप में हुई है, जबकि एक शख्स भी घायल हो गया, जिसकी पहचान अंगद गिल (26) के रूप में हुई है. अंगद गिल और किशन नेगी बदलापुर के ही रहने वाले हैं, जबकि रेबेका बांद्रा की रहने वाली थीं. बताया जा रहा है कि ये सभी दोस्त थे और Sunday को 24 वर्षीय योगेश नेगी का जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गए थे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content