
Bengaluru, 21 जुलाई . Bengaluru के शिवाजीनगर इलाके में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर Tuesday को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पेपर स्प्रे और हेलमेट से हमला कर दिया. इस घटना के बाद संवेदनशील इलाके में तनाव फैल गया और भारी Police बल तैनात किया गया.
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए Bengaluru शहरी विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने नगर निगम अधिकारियों पर हुए कथित हमले की निंदा की. उन्होंने हमलावरों को ‘गुंडा तत्व’ बताते हुए कहा कि इस घटना में शामिल हर व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा.
यह घटना शिवाजीनगर बस टर्मिनल के पास हुई, जहां ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी (जीबीए) अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही थी. अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने अभियान में बाधा डाली, नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट की और उन पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया.
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे क्षेत्र में पहले से घोषणा करने के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन कुछ देर बाद एक समूह ने आकर अधिकारियों पर हमला कर दिया.
बीबीएमपी के एक सुपरवाइजर ने बताया, “हमने सुबह 9 बजे घोषणा के बाद अभियान शुरू किया था. हमें नहीं पता वे लोग कौन थे. उन्होंने हम पर हमला कर दिया और पेपर स्प्रे छिड़क दिया. वरिष्ठ सहायक कार्यकारी अभियंताओं पर भी हमला किया गया.”
उन्होंने बताया कि एक सहायक अभियंता पर हेलमेट से हमला किया गया.
अभियान में शामिल जेसीबी चालक ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई. उसने कहा, “कुछ लोग समूह में आए और मुझसे काम रोकने के लिए कहा. बाद में उन्होंने पेपर स्प्रे किया और वहां से भाग गए.”
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले जीबीए अधिकारियों और Police के साथ तीखी बहस की, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया. इस दौरान नगर निगम के इंजीनियरों और फील्ड स्टाफ को निशाना बनाया गया.
शिवाजीनगर पहले से ही सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है, इसलिए वरिष्ठ Police अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया. कुछ समय के लिए अभियान रोक दिया गया, लेकिन बाद में भारी Police सुरक्षा के बीच दोबारा शुरू किया गया.
इसके बाद Bengaluru Police और जीबीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिवाजीनगर बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की.
Police ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, एक अन्य आरोपी, जिसे कन्नड़ समर्थक संगठन का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, फरार है. Police यह जांच कर रही है कि वह मौके पर कैसे पहुंचा और सरकारी अभियान में बाधा डालने में उसकी क्या भूमिका थी.
मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा कि आरोपी कोई गरीब लोग नहीं थे जो अपनी आजीविका चला रहे हों, बल्कि असामाजिक तत्व थे जिन्होंने सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया.
उन्होंने कहा, “सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वाले हर व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा. मैंने इस संबंध में Police आयुक्त और जीबीए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई Supreme Court के निर्देशों के अनुसार की जा रही है.
मंत्री ने कहा, “Supreme Court के आदेशों को लागू करते समय सरकारी कर्मचारियों पर हमला करना गंभीर अपराध है. कानून के अनुसार अपना कर्तव्य निभाने वाले अधिकारियों के साथ Government मजबूती से खड़ी है. अपने कर्तव्य का पालन कर रहे अधिकारियों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.”
उन्होंने कहा कि वह लगातार जीबीए और Police अधिकारियों के संपर्क में हैं और पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं.
इस मामले में कमर्शियल स्ट्रीट Police थाने में शिकायत दर्ज की जा रही है, और Police आगे की जांच कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content