
Mumbai , 14 जुलाई . Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ Maharashtra एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू किया है. इस कार्रवाई के तहत पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ समेत राज्य के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की जा रही है. एटीएस की कई टीमें अलग-अलग शहरों में संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर पहुंचीं और पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है.
Maharashtra एटीएस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर social media के जरिए भारतीय युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा था. इसके लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था. एटीएस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और सभी संदिग्ध संपर्कों की पड़ताल की जा रही है.
इससे पहले 10 जुलाई को भी Maharashtra एटीएस ने शहजाद भट्टी के संपर्क में आए संदिग्धों के खिलाफ बड़ा तलाशी और पूछताछ अभियान चलाया था. उस दौरान एटीएस की 14 यूनिटों की 58 टीमों ने राज्यभर में 102 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि शहजाद भट्टी social media के माध्यम से भारतीय युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, शहजाद भट्टी के साथ उसके सहयोगी आबिद जाट, अजमल गुजर और हम्माद मेमन भी इस नेटवर्क का हिस्सा हैं. ये सभी फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं से संपर्क स्थापित कर रहे थे.
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गैंग धार्मिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल कर युवाओं का ब्रेनवॉश करने और उन्हें देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा था. इतना ही नहीं, बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पैसों का लालच देकर उन्हें इस कथित देश विरोधी नेटवर्क और स्लीपर सेल का हिस्सा बनाने की भी कोशिश की जा रही थी. फिलहाल Maharashtra एटीएस की कार्रवाई जारी है.
–
पीएम
Skip to content