
प्रयागराज, 8 अगस्त . दिवंगत अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान को Saturday शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. अंतिम विदाई के दौरान उसके तीनों भाई अली, उमर और अहजम ने उसे कंधा दिया.
अबान के जनाजे में करीब पांच से छह हजार लोग पहुंचे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कब्रिस्तान और आसपास काफी संख्या में Policeकर्मियों की तैनाती की गई थी. अबान के शव को लेकर उसका बड़ा भाई अहजम जब कब्रिस्तान पहुंचा तो उसके पीछे बड़ी संख्या में लोग भी अंदर जाने लगे.
Police ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और बैरिकेडिंग टूट गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए Police को सख्ती करनी पड़ी. कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान के दादा फिरोज अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रें भी हैं.
Police ने अंतिम संस्कार के दौरान केवल परिवार और चुनिंदा रिश्तेदारों को कब्रिस्तान के भीतर जाने की अनुमति दी. इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अली और उमर Saturday को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पहुंचे. अली को झांसी जेल से करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर लाया गया, जबकि उमर को Lucknow जेल से प्रयागराज लाया गया. दोनों को अंतिम समय में Police वैन से बाहर निकाला गया. आमना-सामना होते ही अली और उमर एक-दूसरे से गले मिले. इसके बाद दोनों ने मस्जिद में नमाज अदा की और अबान को मिट्टी दी.
परिजन के मुताबिक, अली को सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जेल से लगभग 30 Policeकर्मियों की सुरक्षा में रवाना किया गया था. यात्रा के दौरान Police वैन पर पर्दे लगाए गए थे, ताकि अली का चेहरा बाहर से दिखाई न दे. उमर को भी इसी तरह सुरक्षा घेरे में Lucknow से रवाना किया गया. उमर करीब साढ़े चार बजे और अली करीब साढ़े पांच बजे प्रयागराज पहुंचा.
जब अबान के शव को वाहन से उतारा जा रहा था, उस समय अली Police वैन में मौजूद था. उसने वहां मौजूद लोगों को शव उतारने के तरीके को लेकर निर्देश भी दिए. अंतिम संस्कार के बाद अली और उमर को परिवार से मिलने की अनुमति दी गई. हाईकोर्ट ने पैरोल के दौरान दोनों को अपने भाई अहजम और बुआ से मुलाकात की अनुमति दी थी.
Police ने कब्रिस्तान से कुछ दूरी पर स्थित एक मस्जिद के बाहर इसके लिए इंतजाम किया था. मस्जिद के बाहर टेंट लगाया गया था, जहां दोनों परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं. करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद दोनों को वापस जेल ले जाया जाएगा. अली को झांसी और उमर को Lucknow जेल ले जाने की तैयारी है. दोनों को करीब चार साल बाद पहली बार पैरोल मिली है. अबान की मां शाइस्ता परवीन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं. वह वर्ष 2023 से फरार हैं. इससे पहले वह अपने पति अतीक अहमद और बेटे असद के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं.
गौरतलब हो कि अबान की Thursday सुबह झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने के लिए प्रयागराज से रवाना हुआ था. क्रेटा कार में उसके साथ चार अन्य लोग भी थे. सुबह करीब 10:30 बजे हाईवे पर एक जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. अबान और सोनू के शव Friday तड़के करीब चार बजे एक ही एंबुलेंस से झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव लाए गए थे.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content