
Mumbai , 4 मई . दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्मता कंपनी एथर एनर्जी ने Monday को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. इस दौरान कंपनी का नुकसान तिमाही आधार पर 18.41 प्रतिशत बढ़कर 100.23 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में 84.64 करोड़ रुपए था.
हालांकि, कंपनी के नुकसान में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 234.36 करोड़ रुपए पर था.
वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी की मुख्य परिचालन से आय सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 1,174.66 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछली साल की समान तिमाही में 676 करोड़ रुपए पर थी.
कंपनी ने कहा कि उसके मजबूत प्रदर्शन की वजह बाजार हिस्सेदारी में बढ़त और फंडामेंटल ग्रोथ फैक्टर्स थे.
नियामक फाइलिंग के अनुसार, तिमाही के दौरान कुल व्यय 42 प्रतिशत बढ़कर 1,314 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक वर्ष पहले यह 922.15 करोड़ रुपए था.
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ने वित्त वर्ष के दौरान अपने फिजिकल और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जारी रखा.
अप्रैल 2026 में, कंपनी ने बताया कि उसने अपने विस्तार लक्ष्यों के अनुरूप वित्त वर्ष 2026 में पूरे India में अपने एक्सपीरियंस सेंटर्स की संख्या दोगुनी करके 700 से अधिक कर दी है.
कंपनी ने अपने चार्जिंग इकोसिस्टम को भी मजबूत किया है, जिसके तहत 395 से अधिक शहरों में 5,000 से अधिक सार्वजनिक चार्जर्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें प्रमुख शहरी बाजारों में कंपनी द्वारा सीधे संचालित 3,675 से अधिक फास्ट चार्जर्स शामिल हैं.
नतीजों की घोषणा के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एथर एनर्जी के शेयर पिछले बंद भाव 934.85 रुपए के मुकाबले 0.23 प्रतिशत बढ़कर 937 रुपए पर बंद हुआ.
–
एबीएस/
Skip to content