
गुवाहाटी, 28 मई . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Thursday को कहा कि राज्य Government ने आने वाले वर्षों में दो लाख सरकारी नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि Government चुनावी वादों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है और अब आराम करने का समय नहीं है.
Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अपने वादों को पूरा करने की दिशा में हमारे पास आराम करने का समय नहीं है.”
उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों की पहचान करने और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने का काम शुरू कर दिया है.
सीएम सरमा ने कहा, “मेरी टीम पहले से ही रिक्त पदों की पहचान करने, रोडमैप तैयार करने, विभागों और संस्थाओं का आकलन करने और दो लाख सरकारी नौकरियों के वादे को पूरा करने की समयसीमा तय करने में जुटी हुई है.”
Chief Minister ने अपने पोस्ट के साथ ‘मिशन 2 लाख गवर्नमेंट जॉब्स – प्लान इन मोशन’ शीर्षक वाला एक ग्राफिक भी साझा किया, जिसमें भर्ती अभियान की रणनीति बताई गई है.
Government की योजना के मुताबिक, अगले पांच वर्षों में विभिन्न विभागों में होने वाली रिक्तियों का व्यापक आकलन किया जाएगा. इसके साथ ही स्वीकृत पदों की समीक्षा और विभागों, स्वायत्त संस्थाओं, अर्ध-सरकारी निकायों, मिशनों और सोसायटियों में रोजगार के अवसरों की पहचान की जाएगी.
हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत Government ने बड़े स्तर पर रोजगार सृजन को अपने प्रमुख चुनावी वादों में शामिल किया था. Political जानकारों का मानना है कि युवाओं में बढ़ती रोजगार की मांग के बीच यह घोषणा Government की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की कोशिश है.
साल 2021 में सत्ता संभालने के बाद से हिमंता बिस्वा सरमा Government लगातार Police, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं समेत कई विभागों में भर्ती अभियान चलाने का दावा करती रही है.
Chief Minister पहले भी कह चुके हैं कि असम में भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रहेगी और नियुक्तियों में योग्यता को सबसे अहम आधार बनाया जाएगा.
यह नई घोषणा ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव में मजबूत जनादेश के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की है.
–
डीकेपी
Skip to content