असम को धर्मेंद्र प्रधान का अटूट समर्थन मिला: हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी, 25 जुलाई . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Saturday को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रधान को एक ऐसे नेता के रूप में वर्णित किया, जिनका India के शिक्षा क्षेत्र में योगदान और असम के प्रति अटूट समर्थन हमेशा याद रखा जाएगा.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सरमा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के प्रति अपनी कृतज्ञता को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन में उनकी भूमिका और देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार करके ‘India की सभ्यतागत भावना’ को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की प्रशंसा की.

Chief Minister ने लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने India की सभ्यतागत भावना को पुनर्जीवित करने और हमारी शिक्षा प्रणाली को औपनिवेशिक काल से मुक्त करने के लिए अथक प्रयास किए. Political चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को राष्ट्र निर्माण में उनके सर्वश्रेष्ठ योगदानों में से एक के रूप में याद किया जाएगा.

प्रधान के असम से जुड़ाव को याद करते हुए सरमा ने कहा कि पूर्व मंत्री ने राज्य को जब भी मदद की जरूरत पड़ी, हमेशा उसका साथ दिया. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैं असम के प्रति उनके सच्चे स्नेह से हमेशा प्रभावित रहा हूं. जब भी असम को उनके समर्थन की जरूरत पड़ी, वे हमारे साथ खड़े रहे. उनका प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और सद्भावना मेरे लिए हमेशा बहुत मायने रखती है.

Chief Minister ने हाल ही में गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के उद्घाटन का भी जिक्र किया और कहा कि यह उपलब्धि प्रधान की दूरदृष्टि और पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही संभव हो पाई है.

सरमा ने प्रधान को उनकी समर्पण, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए उनके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जो भी जिम्मेदारी संभालेंगे, उसमें राष्ट्र की सेवा करना जारी रखेंगे.

एमएस/