
गुवाहाटी, 3 जुलाई . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Friday को कहा कि राज्य Government ‘सेवा सेतु’ प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिकों तक आसानी से सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है. यह प्लेटफॉर्म राज्य में डिजिटल पब्लिक सर्विस डिलीवरी की सबसे बड़ी पहलों में से एक बनकर उभरा है.
Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम लोगों तक आसानी से सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं. ‘सेवा सेतु’ के जरिए असम Government 800 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है. नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में उठाए गए इस बड़े कदम के तहत प्लेटफॉर्म से अब तक 1.5 करोड़ से अधिक सेवाएं दी जा चुकी हैं.”
Chief Minister की ओर से शेयर जानकारी के अनुसार, ‘सेवा सेतु’ ने 47 सरकारी विभागों और तीन स्वायत्त छठी अनुसूची परिषदों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया है. इससे नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए बिना सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है.
इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 1.5 करोड़ से अधिक आवेदन आए और सेवा निस्तारण दर 90 प्रतिशत से अधिक है, जो पूरे राज्य में सार्वजनिक सेवाओं में बेहतर कार्यक्षमता को दिखाता है. Chief Minister ने यह भी बताया कि पोर्टल के माध्यम से 94,000 से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया है और कुल शिकायत निवारण दर 86 प्रतिशत रही है.
राज्य के डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के हिस्से के तौर पर ‘सेवा सेतु’ को डिजिलॉकर के साथ पूरी तरह से एकीकृत कर दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने आधिकारिक दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रूप से प्राप्त और स्टोर कर सकते हैं.
यह प्लेटफॉर्म ‘उमंग’ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. Chief Minister ने कहा कि यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन के साथ जुड़ी हुई है और इसका मकसद सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाकर जीवन को आसान बनाना है.
–
डीसीएच/
Skip to content