
गुवाहाटी, 3 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Monday को बाढ़ प्रभावितों के लिए 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया. राज्यभर में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है.
Chief Minister ने बताया कि राज्य Government की ओर से प्रत्येक बाढ़ प्रभावित व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये की अंतरिम राशि ट्रांसफर की गई है. राज्य में 75 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.
यह राशि बाढ़ प्रभावितों के खाते में डॉयरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पहुंचाई गई है. राज्य Government की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि लाभार्थियों को सहायता राशि पहुंचने में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं हो.
Chief Minister सरमा ने बताया कि इस आर्थिक सहायता को देने का हमारा मुख्य मकसद बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना है, ताकि उनकी जिंदगी दोबारा से पटरी पर आ सके. वहीं, Government की ओर से इसका भी मूल्यांकन किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को कितना नुकसान हुआ है, ताकि उनके लिए मुआवजे की राशि भी तय की जा सके.
Chief Minister ने अपने social media एक्स हैंडल पर बताया, “आज सुबह मैंने राज्य के चार जिलों में बाढ़ प्रभावित 75 हजार परिवारजनों के प्रत्येक खाते में 15 हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की है. साथ ही, इसमें ‘पीएम सूर्य घर योजना’ की राशि भी उन लोगों को पहुंचाई गई है, जो इसके लिए पात्र थे.”
Chief Minister ने बताया कि Government की यह प्राथमिकता है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत कैश में सहायता राशि मिले, ताकि वो अपनी जरूरतों की तत्काल पूर्ति कर सके.
Chief Minister के मुताबिक, हमारी यही प्राथमिकता है कि प्रभावितों को तत्काल सहायता मिले, ताकि उनकी जिंदगी दोबारा से पटरी पर आ सके. वहीं, मुआवजा की अंतिम राशि व्यापक मूल्याकंन के बाद ही तय हो पाएगी.
Chief Minister ने यह भी ऐलान किया कि आगामी दिनों में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से शिवसागर और चराइदेव के जिलों के लोग शामिल हैं. यह दोनों जिले बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं.
बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए Chief Minister ने कहा, “हम अपने उन परिवारजनों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं, जिन्होंने इन मुश्किल हालातों का सामना किया है.”
बता दें कि असम के कई जिलों में बाढ़ से हालात सुधरे हैं. लेकिन, संकट अभी-भी बरकरार है. मृतकों की संख्या पहुंचकर 85 हो गई है, जबकि 1.36 लाख लोग अभी-भी पूरे राज्य में बाढ़ से प्रभावित हैं.
राज्य के 160 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं, जबकि हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए या जलमग्न हो गए हैं.
राज्य Government आपदा एजेंसियों के साथ मिलकर के राहत बचाव और पुनर्वास के कार्य में जुटी है. इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित जिलों में क्षतिग्रस्त संपत्तियों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है.
–
एसएचके/एएस
Skip to content