एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स: 1.93 मीटर की छलांग, हाई जंपर पूजा ने तोड़ा ‘विमेंस नेशनल रिकॉर्ड’

हांगकांग, 29 मई . 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन India की प्रतिभाशाली हाई जंपर पूजा ने राष्ट्रीय और मीट रिकॉर्ड में सुधार किया है. Friday को हांगकांग में जारी प्रतियोगिता में पूजा ने 1.93 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता. इसी के साथ उन्होंने साल 2012 में सहाना कुमारी (1.92 मीटर) के बनाए नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Friday को पूजा का प्रदर्शन उज्बेकिस्तान की स्वेतलाना राडजिविल के साल 2006 में बनाए गए पिछले एशियन अंडर-20 मीट रिकॉर्ड (1.90 मीटर) से भी बेहतर था.

रेस वॉकर नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 5,000 मीटर रेस वॉक में पहला स्थान हासिल करते हुए India के लिए मेडल का सिलसिला शुरू किया. गोल्ड जीतने के लिए उन्होंने 19:47.49 सेकंड का समय लिया. हालांकि, यह प्रतिभाशाली रेस वॉकर अपने ही एशियन अंडर-20 रिकॉर्ड (18:47.37) से पीछे रह गया. इस स्पर्धा में शामिल दूसरे भारतीय खिलाड़ी तुषार पंवार 20:55.41 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे.

डिस्कस थ्रोअर अमानत कंबोज ने गोल्ड मेडल की संख्या को बढ़ाकर तीन कर दिया. 52.24 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया. राहुल जाखड़ ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में 7,185 अंकों के साथ दिन का चौथा गोल्ड जीता. उनके हमवतन उपकार ने 6,854 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया.

विमेंस ट्रिपल जंप इवेंट में, साधना रवि ने 12.84 मीटर की दूरी तय करते हुए सिल्वर अपने नाम किया. नीरू पाठक ने India की मेडल टैली में एक सिल्वर और जोड़ा, जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 53.93 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. India की तहूरा खातून 53.93 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में, India के रोयशन पी 14.87 मीटर की दूरी के साथ आठवें स्थान पर रहे. मानसी अविनाश यादव महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में 10:45.34 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं.

इससे पहले, टूर्नामेंट के पहले दिन, युवा भारतीय महिला स्प्रिंटर निपम ने एक यादगार शुरुआत की, जब उन्होंने Thursday को अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज जीता.

अंडर-20 महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 18 वर्षीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक की शुरुआत धीमी रहीं, लेकिन उन्होंने अपनी गति बढ़ाई और 11.62 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया. उत्तर प्रदेश की इस स्प्रिंटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (जो राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी है) 11.53 सेकंड है, जो उन्होंने अप्रैल में एक घरेलू प्रतियोगिता के दौरान बनाया था.

निपम नेशनल 4×100 मीटर रिले टीम की भी सदस्य हैं और उन्हें चार दिवसीय इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में एक और पदक जीतने का पूरा भरोसा था. कतर की 16 वर्षीय डाना नूर सलेम की शुरुआत बहुत अच्छी रही और अंततः उन्होंने 11.47 सेकंड के समय के साथ गोल्ड जीता. चीन की 16 वर्षीय शिनशुआन चेन ने 11.54 सेकंड के समय के साथ सिल्वर अपने नाम किया.

आरएसजी