
गांधीनगर, 27 जुलाई . जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए जाने वाले भारतीय दल में Gujarat से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे. 9 एथलीटों के अलावा एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है.
एशियन गेम्स 2014 में भारतीय दल में Gujarat के 3 एथलीट शामिल थे. ऐसे में आगामी एशियन गेम्स में तीन गुणा ज्यादा एथलीट राज्य से शामिल हो रहे हैं.
राज्य के अधिकारियों ने कहा कि यह नया दल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के कई वर्ग में Gujarat की मौजूदगी के विस्तार को दिखाता है.
Gujarat से चुने गए एथलीटों में शूटर एलावेनिल वालारिवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, और मानुष शाह, सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी अनिकेत पटेल, तैराक आर्यन नेहरा, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और वैदेही चौधरी, और स्प्रिंटर (धावक) देवयानी जाला शामिल हैं. टेनिस खिलाड़ी जिल देसाई को रिजर्व के तौर पर चुना गया है.
राज्य के उपChief Minister हर्ष संघवी ने कहा कि प्रतिनिधित्व में वृद्धि खेल विकास में लंबे समय के निवेश का नतीजा है.
उन्होंने कहा, “यह पक्का करने के लिए कि Gujarat के एथलीट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिभा विकसित करें. Narendra Modi जब राज्य के Chief Minister थे, तब उन्होंने खेल महाकुंभ से लेकर शक्तिदूत योजना जैसी कई पहल की थी. उन कोशिशों के नतीजे अब दिख रहे हैं. Gujarat खेल के क्षेत्र में एक वैश्विक पावरहाउस के तौर पर उभर रहा है.”
संघवी ने कहा कि Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य Government एक बड़ा खेल इकोसिस्टम बनाने पर फोकस कर रही है. हम न सिर्फ एथलीट को ट्रेनिंग दे रहे हैं, बल्कि ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने में सक्षम बनाए.”
उपChief Minister ने कहा, “Gujarat 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. विश्वस्तरीय खेल संरचना विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है. पिछले एक दशक में ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में Gujarat का हिस्सा लगातार बढ़ा है.”
अधिकारियों ने कहा कि शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, स्विमिंग, एथलेटिक्स और सॉफ्ट टेनिस जैसे कई खेलों से एथलीटों का चयन, क्रिकेट के साथ अपने पारंपरिक जुड़ाव से आगे बढ़कर भारतीय खेलों में राज्य के बढ़ते योगदान को दिखाता है.
–
पीएके
Skip to content