मैनहट्टन में दो लोगों पर चाकू से हमला, एशियाई और यहूदी व्यक्ति बना निशाना

न्यूयॉर्क, 24 जुलाई . अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड इलाके में Thursday (स्थानीय समय) दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं से सनसनी फैल गई. इन दोनों हमलों में एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति घायल हुआ है.

न्यूयॉर्क Police विभाग ने 51 वर्षीय संदिग्ध राउल मोरालेस को दोनों मामलों में गिरफ्तार कर लिया है. Police अब यह जांच कर रही है कि क्या ये हमले किसी नफरत की भावना से किए गए थे.

न्यूयॉर्क Police आयुक्त जेसिका एस. टिश ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों घायलों को तुरंत माउंट सीनाई-सेंट ल्यूक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनके बचने की उम्मीद है.

जेसिका टिश ने कहा, “अपर वेस्ट साइड में दो अलग-अलग हमलों में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया. दोनों पीड़ितों में एक एशियाई पुरुष और एक यहूदी पुरुष शामिल हैं. दोनों को अस्पताल ले जाया गया है और दोनों के बचने की उम्मीद है.”

उन्होंने बताया कि 51 वर्षीय राउल मोरालेस को दोनों हमलों के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है. Police की जांच अभी भी जारी है और हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है.

Police आयुक्त के अनुसार, पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चला है कि हमले के दौरान आरोपी ने ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाया था. इसी आधार पर न्यूयॉर्क Police विभाग इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह मामला संभावित हेट क्राइम का है.

जेसिका टिश ने यह भी बताया कि न्यूयॉर्क Police विभाग के रिकॉर्ड में आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई इतिहास नहीं मिला है. हालांकि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि इस घटना में मानसिक स्वास्थ्य भी एक संभावित कारण हो सकता है.

Police के मुताबिक, अब तक की जांच में आरोपी और दोनों पीड़ितों के बीच किसी तरह का कोई संबंध सामने नहीं आया है. इस घटना पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और उन्हें राहत है कि दोनों घायल फिलहाल स्थिर हालत में हैं.

जोहरान ममदानी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अपर वेस्ट साइड में एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति पर हुए भयावह चाकू हमले की जानकारी मुझे दी गई है. पीड़ितों और गवाहों के अनुसार, हमलावर ने दोनों घटनाओं के दौरान ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाया था. मुझे खुशी है कि दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है.”

उन्होंने न्यूयॉर्क Police विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि Police ने दोनों हमलों के आरोपी राउल मोरालेस को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में मानसिक स्वास्थ्य एक संभावित कारण के रूप में सामने आया है और Police इन हमलों को संभावित हेट क्राइम के रूप में भी जांच रही है. इस तरह के नफरत से प्रेरित और घृणित हमलों की हमारे शहर में कोई जगह नहीं है.

एएस