
समस्तीपुर, 18 जुलाई . बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद का शव Saturday को फंदे से लटका मिला. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि Police ने घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है.
Police अधिकारियों के अनुसार, एएसआई बबलू प्रसाद पिछले करीब ढाई वर्षों से मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात थे. हाल ही में उनका तबादला कल्याणपुर थाना किया गया था और उन्हें Saturday को वहां योगदान देना था, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इसके बाद सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की.
थाना परिसर स्थित उनके आवास पर पहुंचने पर उनका शव बरामद हुआ, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही Police अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया.
Police का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. Police अधिकारियों ने बताया कि बबलू प्रसाद मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव के निवासी थे. उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके समस्तीपुर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
प्रारंभिक पूछताछ में उनके साथ रहने और ड्यूटी करने वाले Policeकर्मियों ने बताया कि बबलू प्रसाद कम बोलने वाले व्यक्ति थे और ड्यूटी के बाद सीधे अपने कमरे में चले जाते थे. Police का मानना है कि यदि उनके जीवन में किसी प्रकार का निजी तनाव था तो उसकी जानकारी फिलहाल किसी सहकर्मी को नहीं है.
अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही Police विभाग ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content